फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2024: यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा की पैकेज दरें तय, प्रति यात्री इतना होगा किराया

Wed, 03 Apr 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Char Dham Yatra 2024: इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। हर साल यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चारधाम यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर सेवा के लिए पैकेज की दरें तय कर दी है। एक धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया 3.5 लाख होगा। जबकि दो धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया छह लाख रुपये और चारों धाम की यात्रा के लिए प्रति यात्री 1.95 लाख से दो लाख रुपये किराया देना होगा।

विज्ञापन


इस बार चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। हर साल यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। यात्रा के दौरान हेली सेवा की काफी मांग रहती है। इसे देखते हुए इस बार उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चार्टर्ड हेलिकाॅप्टर से यात्रा पैकेज की दरें तय की है।

Election 2024: उत्तराखंड में चुनाव आयोग की मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता शुरू, लकी ड्रा में मिलेंगे पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

थंबी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक धाम की यात्रा के लिए 3.5 लाख में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा दी जाएगी। जबकि केस्ट्रल एविएशन दो धाम की यात्रा के लिए छह लाख में चार्टर्ड हेलिकॉप्टर की सेवा देगा। यूकाडा ने दो धाम की यात्रा के लिए प्रति यात्री के हिसाब से किराया तय किया है। जिसमें एयरो क्राफ्ट एविएशन कंपनी चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया 1.15 लाख रुपये प्रति यात्री होगा।

जबकि हिमालयन हेली सर्विस कंपनी 1.25 लाख रुपये प्रति यात्री किराया तय किया है। इसमें रात्रि विश्राम धाम में होगा। जबकि एक ही दिन में वापसी करने पर किराया 1.05 लाख रुपये प्रति यात्री होगा। इसके अलावा चारों धाम की यात्रा के लिए चार्टर्ड हेलिकॉप्टर का किराया प्रति यात्री 1.95 लाख से दो लाख रुपये तक तय किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें