इतने यात्री प्रतिदिन कर सकेंगे दर्शन
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन 9,000 यात्री, गंगोत्री में 11 हजार, केदारनाथ में 18 हजार और बदरीनाथ धाम में 20 हजार यात्रियों की संख्या तय की गई है। इसमें ऑफलाइन पंजीकरण करने वाले श्रद्धालु शामिल नहीं है। धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए स्लॉट और टोकन की व्यवस्था बेहतर ढंग से लागू की जाएगी। धाम में पहुंचने पर श्रद्धालुओं को दर्शन करने का समय दिया जाएगा।
हेली सेवा के लिए सितंबर में 85 प्रतिशत बुकिंग
केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए मारामारी है। मई व जून माह में हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है, जबकि सितंबर के लिए 85 प्रतिशत और अक्तूबर के लिए 35 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हो गई है।