सरकार ने इस बार तीर्थयात्रियों को इंटरनेट से जोड़े रखने के लिए वाईफाई जोन बनाने की तैयारी की है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी(आईटीडीए) की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने इसका प्रस्ताव निजी कंपनियों से मांगा है। कंपनी को धामों तक लीज लाइन पहुंचानी होगी और वाईफाई जोन बनाने होंगे। बता दें कि वर्ष 2018 में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नौ जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दी थी।
मोबाइल पर मिलेगा मौसम का अपडेट
चारधाम यात्रा के दौरान मौसम की एक बड़ी चुनौती रहती है। जून माह के बाद सरकार मौसम के हिसाब से तीर्थयात्रा को आगे बढ़ाती है। कई बार मौसम बहुत खराब होने पर यात्रा रोकनी पड़ती है। इस बार मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का हर अपडेट मोबाइल पर मिलेगा।