टिकटों की धांधली रोकने के लिए भी कसी कमर
हेली टिकटों की धांधली रोकने के लिए भी सरकार ने कमर कसी है। हर साल टिकटों की बुकिंग और ठगी को लेकर शिकायतें सामने आती हैं। इस कारण सरकार टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का काम भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को देने जा रही है। जावलकर के मुताबिक, सरकार और आईआरसीटीसी के मध्य एमओयू का ड्राफ्ट तैयार है। तीन साल के लिए अनुबंध किया जाएगा।