फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2023: तीर्थयात्रियों के लिए राहत की खबर, नहीं बढ़ेगा बस का किराया

Fri, 03 Mar 2023 10:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

इस बार तीर्थयात्रियों के लिए बस का किराया नहीं बढ़ेगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर निर्धारित किराया ही चारधाम यात्रियों से लिया जाएगा
विज्ञापन
चारधाम जाने वाले यात्रियों के लिए बस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल चारधाम यात्रा के किराया में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन 13 मार्च को होगा। अनाधिकृत ट्रेवल एजेंटों पर लगाम कसी जाएगी। चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग की ओर से आरटीओ (प्रशासन) सुनील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यात्रा किराया में बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने कहा कि राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर निर्धारित किराया ही चारधाम यात्रियों से लिया जाएगा। बताया कि इस बार दो की जगह पांच टीम यात्रा के दौरान सुरक्षा और लापरवाही की जांच करेगी।

Char Dham Yatra: 55 साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी ट्रांसपोर्टर 13 मार्च को चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन समिति के अध्यक्ष के चयन के लिए बैठक करेंगे। इसी दिन समिति के नामित पदाधिकारियों की सूचना को परिवहन विभाग को उपलब्ध कराएंगे।

समिति की ओर से चारधाम यात्रा के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रीनकार्ड ट्रिपकार्ड से संबंधित व्यवस्था बनाई जाएगी। रोडवेज की बसों से हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए किराया का निर्धारण किया जाएगा। यात्रा के चरम पर होने पर 15-31 मई तक वाहनों की उपलब्ध सुनिश्चित कराई जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से अन्य स्रोतों से वाहन उपलब्ध कराकर रोटेशन के अधीन संचालित होंगे। पंजीकृत ट्रेवल एजेंट यात्रा करा सकेंगे। अनाधिकृत ट्रेवल्स एजेंटों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी, एआरटीओ प्रशासन एके पांडे, एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश मोहित कोठारी, रश्मि पंत, टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, सुधीर राय, भोपाल सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, संजय शास्त्री, प्यारेलाल जुगरान, विनोद भट्ट आदि उपस्थित थे।

मीडिया को नहीं दी जानकारी
परिवहन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा को लेकर बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय में ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई। इसको को लेकर सवाल उठ रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी क्या छिपाना चाह रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें