फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा हुई महंगी, दो साल बाद बढ़ा किराया, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी

Fri, 15 Jul 2022 09:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में दो साल बाद शुक्रवार को सभी तरह के यात्री वाहनों और माल भाड़ा वाहनों का किराया बढ़ा दिया गया। जिसके बाद अब यात्रा भी महंगी हो गई है।
विज्ञापन
चारधाम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अब चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को ज्यादा पैसा देना होगा। परिवहन मुख्यालय ने चारधाम यात्रा मार्गों पर संचालित होने वाली विशेष या अस्थायी परमिट बसों के किराये की नई दरें जारी कर दी हैं, जिसमें 15 से 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन


20 सीट क्षमता तक वाली बसों का किराया 55 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये प्रति किमी हो गया है। 21 से 30 सीट क्षमता वाली साधारण बस का किराया 50 से बढ़ाकर 63 रुपये, डीलक्स पुश बैक बस का किराया 60 से बढ़ाकर 76 रुपये और एसी बस का किराया 70 से बढ़ाकर 89 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है।

ये भी पढ़ें...  Vehicle Fare Hike: उत्तराखंड में महंगा हुआ रोडवेज, निजी बस और ऑटो-विक्रम का सफर, पढ़ें कितना बढ़ा किराया
विज्ञापन


31 से 45 सीट क्षमता वाली साधारण बसों का किराया 60 से बढ़ाकर 76 रुपये, डीलक्स पुश बैक का 65 से बढ़ाकर 83 रुपये और एसी बसों का किराया 75 से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। प्रतिदिन के प्रतीक्षा शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रतीक्षा शुल्क वाहनों के अनुसार 3500 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक ही रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक के बाद आज शुक्रवार को परिवहन मुख्यालय ने सभी तरह के वाहनों के किराये की नई दरें जारी कर दीं। 18 फरवरी 2020 के बाद शुक्रवार को दरों में बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें