फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा: यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर बदरीनाथ धाम में पांच अगस्त को होगी महापंचायत

Sat, 31 Jul 2021 08:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के साथ टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन, ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन, पंचपुरी टेंपो ट्रेवलर्स यूनियन, हरिद्वार होटल एसोसिएशन, धर्मशाला समिति, बोलेरो एसोसिएशन, टाटा सूमो एसोसिएशन एवं कई अन्य ट्रांसपोर्ट से जुड़ी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग को लेकर बदरीनाथ धाम के हकहकूकधारियों ने शनिवार को भी पांडुकेश्वर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। बदरीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि पांच अगस्त को बदरीनाथ धाम में महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें धाम से जुड़े सभी लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन


महापंचायत में यात्रा शुरू कराने को लेकर आगे की रणीनीति पर विचार किया जाएगा। कहा कि धाम में कारोबार करने वाले लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। अब जब सब कुछ खुल चुका है तो चारधाम यात्रा पर ही पाबंदी क्यों है। यात्रा शुरू होगी तो लोगों की आजीविका चलती रहेगी।

इस दौरान रामनारायण भंडारी, जसवीर महेता, अनूप भंडारी, जगदीश पंवार, पांडुकेश्वर महिला मंगल दल अध्यक्ष मनोरमा मेहता, आरती भंडारी, स्मिता भंडारी और सरला भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी 12 संस्थाएं एक मंच पर, कहा -‘चारधाम यात्रा जल्द शुरू कराए सरकार’
पर्यटन से जुड़ी 12 विभिन्न संस्थाओं ने एक मंच पर आकर उच्च न्यायालय की ओर से चारधाम पर 18 अगस्त तक रोक लगाने के निर्णय पर चर्चा की। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने चारधाम यात्रा शुरू कराने की मांग की है।

संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के साथ टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन, ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन, पंचपुरी टेंपो ट्रेवलर्स यूनियन, हरिद्वार होटल एसोसिएशन, धर्मशाला समिति, बोलेरो एसोसिएशन, टाटा सूमो एसोसिएशन एवं कई अन्य ट्रांसपोर्ट से जुड़ी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता ट्रेवल व्यवसायी अरविंद खनेजा ने की। संयुक्त मोर्चा पर्यटन उद्योग के संयोजक अभिषेक अहलूवालिया ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द चारधाम यात्रा खोलनी चाहिए, क्योंकि यह केवल यात्रा नहीं बल्कि बहुत से लोगों की आजीविका से जुड़ी है। 

बैठक में अनुज सिंघल, गुरचमन सिंह, चंद्रकांत शर्मा, बलबीर नेगी,  दीपक उपाध्याय, मुकेश गिरी, सोम प्रधान, अवतार सिंह, विक्रम राणा, पंकज नेगी, संजय नैथानी, रंजीत सिंह, निर्मल ढिलो, शम्मी खुराना, अंजीत सिंह, पुनीत आहूजा, सुभाष गोस्वामी, हरीश भाटिया, सुन्नी दमीर, हरीश पटेल, सुनीलपाल, ललित कुमार, चंद्रकांत कोठारी, दीपक कपूर मौजूद रहे।

रावल-पुजारियों के लिए केदारनाथ धाम में बनेगा तीन मंजिला भवन
केदारनाथ धाम में रावल और पुजारियों के लिए तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसमें एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। भवन निर्माण के लिए शासन ने 10 करोड़ राशि देवस्थानम बोर्ड को जारी कर दी है। तीन मंजिला भवन बनाने के लिए मंदिर के समीप पर ही 265 वर्ग मीटर भूमि देवस्थानम बोर्ड को उपलब्ध कराई गई है। 

केदारनाथ धाम में पूजा पाठ करने वाले रावल, पुजारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए मंदिर से करीब 300 मीटर की दूरी पर सरस्वती नदी के समीप 18 कमरों का तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें 6.39 करोड़ की लागत से रावल निवास, पुजारी आवास, भोग मंडी, पंथेर आवास, समालिया आवास, वेदपाठी आवास, पूजा कार्यालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ अन्य कार्य भी किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने चारधाम देवस्थानम बोर्ड को 10 करोड़ की राशि जारी कर दी है। 

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि तीन मंजिला भवन का निर्माण होने के बाद यात्रा के साथ पूजा का सफल और आसानी से आयोजन हो सकेगा। शासन ने इस कार्य के लिए 10 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस भवन के बनने से रावल व पुजारियों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेगी। 

देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि 265 वर्ग मीटर में होने वाले भवन निर्माण के लिए स्थानीय जिलाधिकारी की ओर से उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को मंदिर परिसर के समीप भूमि उपलब्ध करा दी गई है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें