फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ के आस्था पथ पर अभी भी छह फीट बर्फ, प्रशासन के लिए होगा चुनौती

Wed, 26 Feb 2020 05:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर

सार

  • धाम में बार-बार खराब हो रहे मौसम के कारण बर्फ हटाना प्रशासन के लिए होगा चुनौती
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में इस बार अत्यधिक बर्फबारी के कारण आस्था पथ पर लगभग छह फीट बर्फ जमी है। बदरीनाथ मंदिर परिसर पूरी तरह से बर्फ के आगोश में है।

विज्ञापन


फरवरी माह में बार-बार खराब हो रहे मौसम को देखते हुए इस बार श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के साथ ही जिला प्रशासन को बदरीनाथ धाम से बर्फ हटाने में पसीना बहाना पड़ सकता है।

बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी। अभी तीर्थयात्रा शुरू होने में दो माह का समय शेष है, लेकिन बार-बार मौसम खराब होने के चलते इस बार बर्फ भी देर से पिघलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली और पेयजल लाइनें तहस-नहस

बदरीनाथ धाम में आए दिन बर्फबारी हो रही है। रड़ांग बैंड से देश के अंतिम गांव माणा तक चारों ओर बर्फ है। बदरीनाथ हाईवे पर भी करीब पांच फीट तक बर्फ जमी है, जबकि बदरीनाथ मंदिर के परिक्रमा स्थल, परिसर और दर्शन लाइन साइड भी बर्फ बिछी है।

मुख्य बस स्टैंड से लेकर विजयलक्ष्मी चौक तक कई दुकानें बर्फ से ढकी हैं। बामणी गांव, नीलकंठ पर्वत और नारायण पर्वत की तलहटी, देवदर्शनी, कंचनगंगा, रडांग बैंड, माणा गदेरे में बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हैं। धाम में बिजली और पेयजल लाइनें तहस-नहस पड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें