फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2020: यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, ढाई घंटे रास्ते में फंसे रहे तीर्थयात्री

Tue, 13 Oct 2020 06:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के दौरान हुए भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे मंगलवार को करीब ढाई घंटे तक बाधित रहा। यातायात प्रभावित होने से स्थानीय लोगों व तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे यमुनोत्री हाईवे के कुथनौर व पालीगाड़ क्षेत्र के बीच ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के कारण भूस्खलन हो गया, जिससे यमुनोत्री हाईवे बाधित होने के कारण दर्जनों वाहन सड़क के दोनों छोर पर फंस गए।


हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य आरंभ कर दिया, जिसके फलस्वरूप शाम करीब पांच बजे तक हाईवे को सुचारू कर दिया गया। निर्माण एजेंसी के प्रबंधक कादिर अहमद ने कहा कि भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मौके पर पर्याप्त मशीनें व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ विधानसभा में 18 सड़कें बदहाल 

बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में आबादी क्षेत्रों को जोड़ने वाली करीब 18 सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। भूस्खलन और पुश्ता धंसने से सड़कें खस्ताहाल है और सड़कों से डामर भी उखड़ गया है।

मुख्य रूप से चमोली-लासी-सरतोली, बिरही-निजमूला, गोपेश्वर-पोखरी, जोशीमठ-सलूड़ डुंग्रा, चमोली-मथरपाल, कोठियालसैंण-नंदप्रयाग सड़क की स्थिति बेहद खस्ताहाल है। इन सड़कों पर डामरीकरण और भूस्खलन क्षेत्रों के ट्रीटमेंट की आवश्यकता है।

सड़कों के किनारे सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर की भी आवश्यकता है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि सड़कों के सुधारीकरण के लिए योजना बनाई जाएगी। अधिक आबादी क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर सुधारीकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें