प्रशासन ने पुलिस व सेक्टर मजिस्ट्रेट को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के केदारनाथ जाने का समय तय किया गया है।
रविवार को 2675 ने किए दर्शन
रविवार को केदारनाथ में 2675 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान दिनभर मंदिर परिसर से लेकर केदारपुरी में रौनक बनी रही। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि दर्शन करने वालों में 1546 पुरूष, 1084 महिलाएं और 45 बच्चे शामिल हैं।