फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: पर्यटक आवास गृहों के लिए शुरू हु़ई बुकिंग, यहां ऑनलाइन करें अप्लाई

Sun, 05 Jul 2020 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बाहरी राज्यों से तीर्थयात्री न आने से हेली सेवा ठप
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने से गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को भी अपनी आय बढ़ने की उम्मीद जग गई है। जीएमवीएन ने शनिवार से अपने पर्यटक आवास गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके लिए यात्री जीएमवीएन और उत्तराखंड पर्यटन परिषद की अधिकृत वेबसाइट पर एडवांस बुकिंग कर सकते हैं। निगम के महाप्रबंधक (पर्यटन) जितेंद्र कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा शुरू हो गई है।


यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2020: तीर्थयात्रियों को सता रहा कोरोना का डर, गंगोत्री धाम पहुंचे नौ यात्री, यमुनोत्री एक भी नहीं
विज्ञापन


लेकिन गढ़वाल क्षेत्र के पर्यटक आवास गृहों में क्या-क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं और कहां-क्या दिक्कत हैं, इसके लिए वह इस समय गढ़वाल क्षेत्र के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा हालांकि ये अभी केवल उत्तराखंड के लोगों के लिए ही है, लेकिन लोग एडवांस बुकिंग कर सकते हैं।

यहां ऑनलाइन करें बुकिंग

उन्होंने बताया कि प्रदेश के तीर्थयात्री गाइडलाइंस के मुताबिक, चारधाम यात्रा पर जा सकते हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम उन्हें साफ-सुथरा सुरक्षित भोजन और अन्य सुविधाएं देगा। कुछ पर्यटक आवास गृहों को सरकार ने क्वारंटीन सेंटर बना रखा है। 

अब उन्हें खाली कराने की कोशिश की जा रही है। कर्मचारी नेताओं का भी कहना है कि प्रशासन को अब पर्यटक आवास गृह खाली कर देने चाहिए।

यहां कराएं बुकिंग: https://gmvnonline.com/  
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से तीर्थयात्री न आने से हेली सेवा ठप

सरकार ने चारधाम यात्रा प्रदेश के लोगों के लिए खोल दी है, लेकिन हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाया है। बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों पर रोक होने के कारण इस बार केदारनाथ के लिए हेली कंपनियां उड़ान नहीं भर रही हैं। मानसून आने के कारण मौसम खराब रहने से अब हेली सेवा शुरू होने की उम्मीद कम है। 

उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी (यूकाडा) ने इस बार केदारनाथ के लिए समय पर हेली कंपनियों के टेंडर कर दिए थे। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन के चलते चारधाम यात्रा तय समय पर शुरू नहीं हो पाई।

अब सरकार ने एक जुलाई से प्रदेश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी है, लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों पर अभी रोक है। इस कारण गुप्तकाशी, सरसी, फाटा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाया है। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि चारधाम में दर्शन के लिए अभी प्रदेश के लोगों को अनुमति है।

सामान्य रूप से 15 जून के बाद मौसम खराब होने से हेली कंपनियां वापस चली जाती थीं, और सितंबर माह के बाद दोबारा आती थीं। केदारनाथ जाने के लिए हेली सेवा का ज्यादा इस्तेमाल बाहर से आने वाले यात्री करते हैं। अब मानसून सीजन में हेली सेवा का संचालन करना संभव नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें