फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham 2020 : 58 घंटे बाद खुला ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे, बदरीनाथ हाईवे का 15 मीटर पुश्ता क्षतिग्रस्त

Wed, 26 Aug 2020 09:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2020: तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 58 घंटे बाद यातायात बहाल हो गया है। बड़ी संख्या में वहां फंसे ट्रक और बड़े वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। राजमार्ग पर कुम्हारखेड़ा के पास 24 अगस्त सुबह सात बजे भारी चट्टान टूटने से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी। 

विज्ञापन


इससे छोटे वाहनों को पीटीसी से भेजा गया था। लेकिन मंगलवार को वह मार्ग भी बंद हो जाने से ट्रैफिक हिंडोलाखाल से नीर होते हुए नरेंद्रनगर भेजा गया। लेकिन तीन दिन से बड़े वाहन, ट्रक आदि की आवाजाही पूरी तरह से ठप होने से सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की लंबी कतार लग गई।


 इससे टिहरी जिले में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत शुरू हो गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया गया कि कुम्हारखेड़ा के पास आया भारी मलबा बुधवार सायं चार बजे तक पूरी तरह से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather Today : देहरादून सहित सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट

उत्तरकाशी के बड़कोट में मंगलवार देर रात हुई बारिश से भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद है। सुबह से बारिश नहीं हो रही है, हल्की फुल्की धूप निकली हुई है। यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट, राना चट्टी के पास खोल दिया गया है। हाईवे रात से ही दोनों जगह मलबा बोल्डर आने से बंद हो रखा था।



 

बिरही में बदरीनाथ हाईवे पर 15 मीटर पुश्ता क्षतिग्रस्त

बदरीनाथ हाईवे बुधवार को भी करीब दो घंटे तक क्षेत्रपाल में मलबा और बोल्डर आने से बंद रहा। बिरही में हाईवे पर करीब पंद्रह मीटर पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो रही है। 

बदरीनाथ हाईवे भारी बारिश और भूस्खलन से बाजपुर, मैठाणा, कुहेड़, क्षेत्रपाल, बिरही, लामबगड़, गौचर और लंगासू में खस्ताहालत में पहुंच गया है। बिरही, लंगासू और लामबगड़ में बारिश होने से मलबा दलदल में तब्दील हो गया है।

इससे वहां वाहनों के टायर फंस रहे हैं। क्षेत्रपाल में हाईवे के करीब पचास मीटर हिस्से में हिल साइड से भूस्खलन हो रहा है। धूप में भी पहाड़ी से मलबा हाईवे पर आ रहा है। वहीं, चमोली जिले में करीब 30 संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बंदरकोट और गंगनानी में नौ घंटे बाद खुला गंगोत्री हाईवे

भूस्खलन से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे समेत कई मार्गों के बंद होने व खुलने का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह आठ बजे बंदरकोट और गंगनानी क्षेत्र में भारी भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे बंद हो गया था। जगह-जगह वाहनों के फंसने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बीआरओ कर्मचारियों ने बंदरकोट में दोपहर दो बजे और गंगनानी में शाम पांच बजे तक मलबा हटाकर हाईवे को सुचारु कर दिया गया।

वहीं ओजरी डबरकोट व रानाचट्टी के निकट हुए भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे भी मंगलवार देर रात बंद हो गया, जिसे एनएच ने बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक खोल दिया गया था। बुधवार शाम करीब पांच बजे दोबारा भूस्खलन होने से हाईवे फिर बंद हो गया। वहीं 20 अगस्त से बंद पड़े कुनसाला-कुपड़ा मार्ग पर अभी तक यातायात बहाल नहीं हो सका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मौसम ठीक होते ही मार्ग सुचारु कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें