आज ब्रह्ममुहूर्त में तड़के चार बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए। अब छह माह तक भगवान बदरीश की पूजा अर्चना यहीं होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट
- फोटो : amar ujala
धाम खुलने के बाद सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। धाम के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने बताया कि आज सुबह नौ बजे बदरीनाथ की पहली पूजा की गई।
विज्ञापन
3 of 5
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट
- फोटो : amar ujala
ये पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई। यह पूजा कोरोना से संसार को मुक्त कराने और भारत की सम्पन्नता के लिए की गई।
4 of 5
बदरीनाथ धाम के खुले कपाट
- फोटो : amar ujala
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के वक्त केवल बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी, धर्माधिकारी, अपर धर्माधिकारी व अन्य पूजा स्थलों से जुड़े 11 लोग ही शामिल हुए। वहीं धाम में कुल 28 लोग मौजूद थे।
कोरोना लॉकडाउन की वजह से इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कपाट खुलते वक्त धाम में श्रद्धालु नहीं थे। बदरीनाथ धाम को 10 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है।