फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2019: नहीं होगा लाइन में लगने का झंझट, घर बैठे मोबाइल एप से करें यात्रा का पंजीकरण

Mon, 06 May 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

चारधाम आने वाले यात्री घर बैठे ही यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने पंजीकरण के लिए ‘उत्तराखंड टूरिज्म’ मोबाइल एप शुरू किया है।

विज्ञापन


वहीं, यात्रियों को एसएमएस के जरिये भी मौसम, पैदल मार्गों पर होने वाले भूस्खलन, वनाग्नि जैसी घटनाओं की पूर्व सूचना दी जाएगी। मोबाइल एप से रजिस्ट्रेशन तथा डी-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के जरिए निश्चित समय में एक धाम के मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्र में मौजूद यात्रियों की वास्तविक संख्या की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। 

शनिवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। जिसमें चारधाम यात्रा में मोबाइल एप प्रयोग से यात्रियों और जिला आपदा क्रियान्वयन केंद्रों के बीच समन्वय स्थापित करने और सूचनाओं को शीघ्र पहुंचाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


पर्यटन सचिव ने कहा कि मोबाइल एप के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्री घर बैठे यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इससे यात्रियों को पंजीकरण करने के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। आपको बता दें कि पिछले माह हुई बर्फबारी में केदारनाथ धाम तकरीबन 14 फीट तक बर्फ से ढक गया था। 

ऐसे करें मोबाइल एप का इस्तेमाल

इस एप में मौसम और यात्रा मार्ग संबंधी सूचनाओं को जिला स्तर से अपलोड किए जाने की व्यवस्था की गई है। चारधाम यात्रा मार्ग में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी यात्रियों को दी जाएगी। वहीं, मुख्य मार्ग के अतिरिक्त संपर्क मार्ग व वैकल्पिक मार्गों से संबंधित जानकारियों तथा सुविधाओं को अपलोड किया जाएगा।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से तैयार किए गए ‘उत्तराखंड टूरिज्म’ मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ औपचारिक प्रश्नों के उत्तर देने के बाद इस एप्लीकेशन को आसानी से अपने मोबाइल में इंस्टॉल किया जा सकता है।

मोबाइल एप के द्वितीय चरण में चारधाम यात्रा के अतिरिक्त अन्य प्रमुख गंतव्यों से संबंधित जानकारी के व्यापक प्रचार-प्रसार करने की योजना है। ऐसा हो जाने पर राज्य में आने वाले यात्रियों को विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों के संबंध में एकदम सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट onlinechardhamyatra.in पर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में तीन हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था

सात मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। सात मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। जबकि नौ मई को केदारनाथ और 10 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि भारी बर्फबारी के बावजूद केदारनाथ में यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

केदारनाथ धाम में तीन हजार यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है। पैदल मार्गों में चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिकल रिलीफ  पोस्ट बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें