फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2018: हार्ट अटैक से मुंबई के तीर्थयात्री की मौत

Wed, 03 Oct 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम आए मुंबई निवासी एक तीर्थयात्री की बुधवार तड़के हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इस घटना के बाद अब यमुनोत्री धाम में मरने वाले यात्रियों की संख्या 23 पहुंच गई है।

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम यात्रा पर पहुंचे निलेश देवेंद्र सेठ (57) पुत्र देवेंद्र सेठ निवासी सांताक्रूज, मुंबई अपने परिजनों के साथ जानकीचट्टी स्थित एक होटल में ठहरे थे, लेकिन बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक तबियत खराब होने के बाद वह बेहोश हो गए।

इसके बाद परिजन उन्हें बड़कोट स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें