शीतकालीन यात्रा में ऊखीमठ सबसे आगे
शीतकालीन यात्रा में सबसे ज्यादा यात्री बाबा केदारनाथ के गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा प्रबंधन व नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रजापति नौटियाल के अनुसार ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के पूजा अर्चना कर दर्शन किए। डॉ. नौटियाल के अनुसार एक से डेढ़ हजार यात्री प्रतिदिन उत्तराखंड पहुंचकर शीतकालीन प्रवास स्थलों पर दर्शन कर रहे है।
ये भी पढे़ं...Kotdwar: मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा 'बाबा', बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात
शीतकालीन यात्रा लगातार दूसरे वर्ष भी सफलतापूर्वक ढंग से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली बार मुखवा व हर्षिल आकर जिस तरह से उत्तराखंड की इस यात्रा का देश दुनिया में प्रमोशन किया, उसके सार्थक नतीजे निकल रहे हैं। बारहमासी यात्रा की सफलता से पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। राज्य सरकार शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री