फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jollygrant News: हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर बवाल, स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

Tue, 24 Feb 2026 06:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट( देहरादून)

सार

हिन्दू संगठन  के लोग मस्जिद के सामने मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने की जिद पर अडे रहे।  हिंदू संगठनों का आरोप है कि थानो में जो मस्जिद है वह पूरी तरह से अवैध है। उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
जौलीग्रांट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर जौलीग्रांट थानों के पास बवाल हो गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। थानो क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद के सामने ही एक मंदिर है। जहां हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन


सूचना पाकर काफी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा हिंदू संगठनों को थानो चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। तमाम हिन्दू संगठन  के लोग मस्जिद के पास मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते हैं। हिंदू संगठनों का यह भी आरोप है कि थानो में जो मस्जिद है वह पूरी तरह से अवैध है। उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है।

वहीं मस्जिद में संचालित किया जा रहा मदरसा वक्त बोर्ड और उत्तराखंड सरकार में पंजीकृत नहीं है। स्थानीय लोगों द्वारा अवैध मस्जिद की सूचना प्रशासन और एमडीडीए को दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में मस्जिद के एक हिस्से को सील कर दिया गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: जीएसटी का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन


आज हिंदू संगठनों के लोग मस्जिद के पास मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ना चाहते हैं। जबकि पुलिस एहतियात के तौर पर यह प्रयास कर रही है कि तमाम हिंदू संगठनों के लोग मस्जिद के पास हनुमान चालीसा न पढ़े। पुलिस का मानना है कि मस्जिद के पास हनुमान चालीसा पढ़ने से स्थिति बिगड़ सकती है। फिलहाल हिंदू संगठनों के लोग थानो चौक पर बैठे हुए हैं और मस्जिद के पास मंदिर में हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर मांग कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें