आवेदन पत्र भरते समय शैक्षिक योग्यता, नाम, जनपद और तहसील कॉलम पर क्लिक ऑप्शन का चयन करना होगा। यदि अभ्यर्थी गलत ऑप्शन का चयन करता है तो आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।
उदाहरण के तौर पर यदि अभ्यर्थी ने ओटीआर में शैक्षिक योग्यता स्नातक भरी है, तो तकनीकी पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकता है। अब तक हुई रिक्त भर्ती में आयोग ने पाया कि कई ऐसे अभ्यर्थियों ने गलत जानकारी देकर आवेदन पत्र भर दिया। जबकि वे पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता नहीं रखते हैं। लेकिन आवेदन पत्र के नए प्रारूप में अब अभ्यर्थी गलत जानकारी नहीं भर पाएंगे।
चयन आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश के करीब पांच हजार सीएससी सेंटरों को भी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए अधिकृत किया है। इससे प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को भी आवेदन पत्र भरने में आसानी होगी। सीएससी सेंटर से आवेदन पत्र भरने के साथ ही ऑनलाइन फीस भी जमा करने की सुविधा मिलेगी।
भर्ती प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए आयोग ने आवेदन पत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। नए प्रारूप में अभ्यर्थियों को मांगी गई जानकारी टाइप नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि आप्शन पर क्लिक करना होगा। आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 100 पदों की भर्ती प्रक्रिया से आवेदन के नए पैटर्न को लागू कर दिया है।
-संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग