दुगड्डा में गोद लिया है स्कूल
दीपक अग्रवाल ने दुगड्डा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल को गोद लिया है। इस स्कूल में वह बच्चों की पढ़ाई और संसाधनों के विकास के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाते हैं। दीपक अग्रवाल ने कहा कि वह जल्द ही स्कूल में आएंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि भी जागृत होगी।
चंद्रयान मिशन-3 की सफलता से लोगों में खुशी की लहर
चंद्रयान मिशन-3 की सफलता से देशभर में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर लैंड होते ही झंडाचौक पहुंचकर भारत माता की जय, इसरो के वैज्ञानिकों की जय के नारे लगाते हुए एक दूसरे की मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
भाजपा कार्यकर्ता बुधवार शाम को झंडाचौक में एकत्र हुए, यहां उन्होंने चंद्रयान मिशन की सफलता पर खुशी मनाई। इस मौके पर गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अणथ्वाल और जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत ने कहा कि आज भारत के विश्व गुरु बनने की संकल्पना फिर से साकार हो रही है।
उन्होंने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। कहा कि चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद भारत पूरे विश्व को चंद्रमा के बारे में नई जानकारियां उपलब्ध कराएगा और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।