फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र तिथि से शुरू हो रहे सावन का पहला सोमवार आज

Mon, 25 Jul 2016 08:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
sawan somwar - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
चंद्र तिथि से शुरू हुए श्रावण माह के पहले सोमवार पर आज शिवालयों और मंदिरों में भोले बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। भोले बाबा कहीं बाबा देवेश्वर तो कहीं बाबा बर्फानी के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। शाम को भगवान शिव की सामूहिक आरती होगी और भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


टपकेश्वर मंदिर में सुबह बाबा के विशेष अभिषेक के पश्चात ही श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोले जाएंगे। इस दौरान दूध, घी, शहद आदि से बाबा का अभिषेक और पूजन होगा। टपकेश्वर के महंत किशन गिरी ने बताया कि शाम को बाबा का देवेश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा और सामूहिक आरती होगी।

दिन भर पंडितों की ओर से श्रद्धालुओं को अभिषेक कराया जाएगा। सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में इस सोमवार दैवीय आपदाओं की शांति के लिए रुद्राभिषेक होगा। 250 किलो बर्फ से श्री पृथ्वीनाथ जी को बाबा बर्फानी एवं महाकालेश्वर के रूप में सजाया जाएगा।
विज्ञापन


सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि श्रावण माह में विशेष आकर्षण भोले बाबा का श्रृंगार होगा। साथ ही सामूहिक आरती होगी। पूजन के पश्चात श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, विनोद अग्रवाल, नवीन गुप्ता, मनीष, राजकुमार, अनिल गोयल, प्रवीण, विक्की आदि उपस्थित थे।

गढ़ी-डाकरा स्थित श्री नागेश्वर मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना होगी। मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा पंचायती मंदिर, गीता भवन, प्राचीन शिव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, श्याम सुंदर मंदिर समेत सभी जगह विशेष अभिषेक आदि धार्मिक अनुष्ठान होंगे। वहीं, सूर्य संक्रांति से श्रावण माह की शुरुआत मानने वालों का यह दूसरा सोमवार है।

कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम
अधिकतर मंदिरों में कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। टपकेश्वर मंदिर के दिगंबर भरत गिरी महाराज ने बताया कि यहां दिनभर कांवड़ियों के लिए भंडारा होगा। साथ ही उनके ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।

तमसा नदी का बढ़ता जल स्तर देख उन्होंने भक्तों से अपील करते हुए कहा कि नदी के समीप न जाएं। महंत किशन गिरी ने बताया कि मंदिर की ओर से 16 अगस्त को निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर से भी कांवड़ियों के लिए अलग से रहने, खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें