देहरादून आईएमए में पीओपी के दौरान जीसी
- फोटो : अमरउजाला
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसके लिए आठ सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
19 नवंबर को सीडीएस की परीक्षा देशभर में आयोजित की जाएगी। ग्रेजुएशन और इंजीनियरिंग कर चुके युवा सीडीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी की इस परीक्षा से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून, इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए) इझिमाला, एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई में भर्ती होगी। उत्तराखंड में देहरादून में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आवेदक की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए
एयरफोर्स एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग के साथ ही 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स जरूरी
आईएमए और ओटीए में भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए जबकि नेवल एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है जबकि एयरफोर्स एकेडमी के लिए इंजीनियरिंग के साथ ही 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स होना चाहिए।
आईएमए और आईएनए के लिए आवेदक का जन्म दो जुलाई 1994 से एक जुलाई 1999 के बीच हुआ हो। एयरफोर्स एकेडमी के लिए आवेदक की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओटीए में जाने के लिए आवेदक का जन्म दो जुलाई 1993 से एक जुलाई 1999 के बीच होना चाहिए। इस परीक्षा में केवल सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का 200 रुपये शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी, महिला और ओबीसी के लिए कोई शुल्क नहीं है।
परीक्षा विशेषज्ञ अमित के मुताबिक आईएमए, आईएनए और एयरफोर्स एकेडमी में भर्ती के लिए छात्रों को तीन पेपर देने होंगे।
ये होगा पेपर्स का पैटर्न
ओटीए में भर्ती के लिए केवल दो पेपर
इसमें पहला पेपर अंग्रेजी का होगा, जिसमें 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर, सामान्य ज्ञान का होगा, जिसमें 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरा पेपर एलिमेंट्री मैथ्स का होगा, जिसमें 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। जबकि ओटीए में भर्ती के लिए केवल दो पेपर देने होते हैं। इसमें पहला 100 अंकों का पेपर अंग्रेजी का और दूसरा 100 अंकों का पेपर सामान्य ज्ञान का होता है।
कहां कितनी सीटें
आईएमए देहरादून 100
आईएनए, इझिमाला 45
एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबाद 32
ओटीए, चेन्नई 225
ओटीए, चेन्नई (महिला) 12
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.upsc.gov.in