फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चैंपियन को कोर्ट से नहीं मिली राहत, सीजेएम ने किया रिमांड नामंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
I27 जनवरी को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को भेजा था जेलI
विज्ञापन

Iहत्या के प्रयास की धारा हटाने की याचिका निरस्त
I
Iखानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में 27 जनवरी को जेल भेजे गए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को शुक्रवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई। प्रकरण में पुलिस की ओर से दायर हत्या के प्रयास की धारा हटाने की याचिका को निरस्त करते हुए सीजेएम की अदालत ने रिमांड नामंजूर कर दिया। अब जिला जज की अदालत में जमानत याचिका दायर की जाएगी।I
I
I
I26 जनवरी को खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर हमला किया था। पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग की थी। रुड़की पुलिस ने पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर हत्या के प्रयास करने सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद चैंपियन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी की शिकायत पर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने चैंपियन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को बेल पर रिहा कर दिया था। तब से प्रणव सिंह चैंपियन जेल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iरुड़की पुलिस ने जांच के दौरान पूर्व विधायक पर दर्ज मुकदमे से हत्या के प्रयास की धारा हटाई थी। शुक्रवार को जांच अधिकारी ने सीजेएम कोर्ट में पेश होकर हत्या के प्रयास की धारा हटाते हुए रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने उनका रिमांड नामंजूर कर दिया। जिसके बाद हत्या के प्रयास की धारा जस की तस है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें