फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: रेवती की हिम्मत ने जीती जंग...दरांती से किए वार तो हार गया हमलावर बाघ, ऐसे बचाई अपनी जान

Wed, 29 Mar 2023 10:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)

सार

रेवती पशुओं के लिए चारा लेने के लिए मंगलवार की दोपहर चंपावत वन प्रभाग के धूरा से लगे जंगल में अकेले गई थीं। वहां बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवती की हिम्मत के आगे बाघ की हिम्मत जवाब दे गई। 35 साल की रेवती ने हमला कर रहे बाघ को न सिर्फ भगाया बल्कि सुरक्षित घर भी पहुंची। दूसरे दिन इलाज कराने के लिए अस्पताल भी गईं। बाघ ने उनके एक हाथ में तीन नाखून गड़ाए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: वन्यजीवों की गणना, मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप चोरी, वन विभाग को नहीं खबर

सूखीढांग धूरा के सेतीचौड़ निवासी हीरा सिंह बोहरा की पत्नी रेवती पशुओं के लिए चारा लेने के लिए मंगलवार की दोपहर चंपावत वन प्रभाग के धूरा से लगे जंगल में अकेले गई थीं। वहां बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बचाव में उसने दरांती मारी तो बाघ पहले तो खाई की ओर भागा लेकिन थोड़ी देर बाद फिर आकर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद सुरक्षित घर लौटी रेवती


इस बार भी रेवती ने दरांती से हमला कर बाघ को भगा दिया। इसके बाद रेवती किसी तरह जंगल से सुरक्षित घर लौटी और परिजनों को घटना के बारे में बताया। बुधवार को रेवती इलाज कराने के लिए पति के साथ उप जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि रेवती मामूली रूप से घायल हैं। एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें