फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत का रण: प्रचार में झोंकी ताकत, टनकपुर में सीएम धामी का रोड शो, जनसभा में कहा-एक मॉडल के रूप विकसित होगा क्षेत्र

Thu, 26 May 2022 01:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

चंपावत विधानसभा सीट का उपचुनाव 31 मई को होना है। गुरुवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा चुंगी, प्रजापति धर्मशाला और मनिहारगोठ में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने टनकपुर बनबसा क्षेत्र को एक मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर में रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने जनता से समर्थन मांगते हुए प्रदेश के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह चंपावत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

विज्ञापन


गुरुवार को टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा चुंगी, प्रजापति धर्मशाला और मनिहारगोठ में रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने टनकपुर बनबसा क्षेत्र को एक मॉडल के रूप में विकसित करने की बात कही।

इस मौके पर पूर्व विधायक केलाश गहतोडी, भाजपा के  जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन सिंह रावत, नारायण सिंह, सुभाष बगोली, पूरन महर, हरीश हैसियत, अमजद हुसैन, दीनदयाल अग्रवाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे। चंपावत विधानसभा सीट का उपचुनाव 31 मई को होना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haldwani News : पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने टैंक पर चढ़कर गोली मारकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम
विज्ञापन


सीएम धामी आज टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन की जर्नी ऑफ टिहरी डैम कार्यक्रम में भी आज भाग लेंगे। इससे पूर्व बुधवार को सीएम धामी अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अपने ईष्ट देवता हरिचंद के मंदिर में पूजा, अर्चना की। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें