फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीआरओ की लचर कार्यप्रणाली पर नाराज हुए एसडीएम

Thu, 02 Apr 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ धाम तक हाईवे का निरीक्षण किया। ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक कई जगह हाईवे की स्थिति ठीक नहीं मिली। यहां हाईवे के संरक्षण का जिम्मा बीआरओ के पास है। एसडीएम ने बीआरओ की लचर कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और चारधाम यात्रा से पूर्व हाईवे को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यों से जो अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं उन्हें भी यात्रा से पहले दुरुस्त करें। ज्योतिर्मठ के जीरो बैंड के पास हाईवे की स्थिति पिछले एक साल से सुधारी नहीं गई है। विगत वर्ष यहां तीर्थयात्रियों के वाहन पत्थरों में फंसते रहे। अभी तक भी यहां हाईवे का सुधारीकरण कार्य नहीं किया गया है। एसडीएम ने जीरो बैंड के पास हाईवे सुधारने के लिए कहा। उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान से मंदिर जाने वाला पैदल मार्ग को भी समय पर सुधारने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें