फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन कप स्कीइंग चैंपियनशिप: बच्चों ने औली टॉप की ढलानों पर दिखाया दम, चार वर्षीय सूर्यांश ने भी लिया भाग

Thu, 20 Mar 2025 08:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन चमोली की ओर से औली में दो दिवसीय राज्यस्तरीय स्कीइंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
औली में स्कीइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औली में बृहस्पतिवार से दो दिवसीय राज्यस्तरीय हिमालयन कप स्कीइंग चैंपियनशिप शुरू हो गई। पहले दिन चिल्ड्रन और सब जूनियर कैटेगरी में खिलाड़ियों ने औली टॉप की ढलानों पर दमखम दिखाया। शुक्रवार को अंडर-18 वर्ग और ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। शुक्रवार को ही सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन चमोली की ओर से औली में दो दिवसीय राज्यस्तरीय स्कीइंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। औली के प्रसिद्ध नंदा देवी इंटरनेशनल स्कीइंग स्लोप में बर्फ कम होने के कारण प्रतियोगिता औली टॉप पर प्राकृतिक ढलानों पर आयोजित की जा रही है। पहले दिन अल्पाइन स्कीइंग में चिल्ड्रन कैटेगरी और सब जूनियर कैटेगरी (अंडर 12 आयु वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

Chamoli News: औली में कल से होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, स्कीइंग समेत कई कार्यक्रम होंगे आयोजित
विज्ञापन


विज्ञापन

स्कीइंग का आयोजन दस नंबर टावर के पास किया जा रहा है। यहां बर्फ से ढकी ढलान पर 500 मीटर का ट्रैक बनाया गया है। स्लोप के टॉप से स्कीइंग करते हुए खिलाड़ी 10 नंबर टावर के पास पहुंच रहे हैं। पहले दिन जूनियर और सब जूनियर वर्ग में 18 बच्चों ने प्रतिभाग किया। स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ चमोली के अध्यक्ष विवेक पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय विंटर खेल नहीं हो सके इसलिए यह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव संतोष कुंवर, तकनीकी अधिकारी अंशुमन बिष्ट, महेंद्र भुजवाण, रविंद्र कंडारी, रेस अधिकारी दिनेश भट्ट, प्रमोद पंवार, प्रियांशी भट्ट, आरती भुजवाण, संगीता भट्ट, अनुज भुजवाण आदि मौजूद रहे।

चार वर्षीय सूर्यांश ने स्कीइंग भी की

स्कीइंग प्रतियोगिता के चिल्ड्रन कैटेगरी के एथलीट में चार वर्षीय सूर्यांश भुजवाण आकर्षण का केंद्र रहे। सूर्यांश ने प्रतियोगिता में न सिर्फ प्रतिभाग किया बल्कि स्कीइंग भी की। इसके अलावा आठ वर्षीय अदिति मींगवाल, देवांग भट्ट, रुद्रांश बिष्ट, शिवांश बिष्ट, ओम पंवार आदि ने अपने-अपने वर्ग में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें