चमोली के कर्णप्रयाग में संगम तट पर शुक्रवार को एक व्यक्ति अचानक डूब गया। व्यक्ति को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम जुटी रही, लेकिन देर शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति तट पर स्नान कर रहा था। तभी अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। नदी के किनारे से चश्मा और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। उसकी खोजबीन जारी है।