फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बीकेटीसी के सीईओ ने बदरीनाथ धाम में लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

Mon, 06 Apr 2026 06:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

दरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा। प्राथमिकता तीर्थयात्रियों को सरल एवं सुगम दर्शन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
बीकेटीसी के सीईओ ने लिया बदरीनाथ धाम में व्यवस्थाओं का जायजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंन बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार परिसर, आस्था पथ, तप्तकुंड, बस टर्मिनल और विश्राम गृहों जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्हाेंने धाम में मौजूद मंदिर समिति के अधिकारियाें को यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान वे शीतकाल में बदरीनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और मंदिर समिति के कर्मचारियों से भी मिले।

Badrinath Highway: नंदप्रयाग में दरक रही पहाड़ी, सोनला से पीपलकोटी के बीच पर्थाडीप भूस्खलन जोन बनेगा परेशानी
विज्ञापन


मुख्य कार्याधिकारी ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिया जाएगा। उनकी प्राथमिकता तीर्थयात्रियों को सरल एवं सुगम दर्शन उपलब्ध कराना है। इसके लिए यात्रा पूर्व तैयारियों को समय से पूर्ण करने, भीड़ प्रबंधन तथा मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही यात्रा मार्ग, दर्शन व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें