इस दवाई की दुर्गंध तीखी होने के कारण भालू अपना रुख बदल देता है। दवाई को गांवों के सीमा क्षेत्र और आम रास्तों में छिड़काव किया जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट के परिणाम अच्छे रहे तो जनपद के सभी गांंवों में इसका वितरण किया जाएगा। दवा छिड़काव के लिए 60 मशीनें मंगवाई गई हैं। - तेज सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
सीडीओ ने बांटे पैकेट
विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने ग्रामीणों को डेंजर दवाई के पैकेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि जनपद के कई ग्रामीण क्षेत्र जंगली जानवरों की समस्या से प्रभावित हैं, ऐसे में यह पहल किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने दवाई के सही उपयोग हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किए जाने के निर्देश दिए।