फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदानगर क्षेत्र के जंगल में गई महिला पर घात लगाए बैठे भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल

Sun, 08 Jun 2025 07:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

देवेश्वरी देवी अपनी देवरानी गुड्डी देवी के साथ लिंगुड़े लेने के लिए भैसवाड़ा से पेरगाड की तरफ गए थे। भैसवाड़ा बस्ती से करीब 300 मीटर आगे बच्चों के साथ झाड़ी में छिपे भालू ने देवेश्वरी देवी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
भालू - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदानगर क्षेत्र में जंगल गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र लाया गया, उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


नंदानगर विकासखंड के सैंती गांव की देवेश्वरी देवी (55) पत्नी दिनेश प्रसाद अपनी देवरानी गुड्डी देवी के साथ लिंगुड़े लेने के लिए भैसवाड़ा से पेरगाड की तरफ गए थे। भैसवाड़ा बस्ती से करीब 300 मीटर आगे बच्चों के साथ झाड़ी में छिपे भालू ने देवेश्वरी देवी पर हमला कर दिया। भालू के हमला करते ही गुड्डी देवी ने हल्ला कर भालू को वहां से भगा दिया। साथ ही फोन करके परिजनों को सूचना दी।

Rishikesh: श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग
विज्ञापन


भालू के हमले में देवेश्वरी देवी के हाथ और पीठ जख्म हो गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र नंदानगर लाया गया। जहां उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। सैंती के घनश्याम मंदोली ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन दरोगा राजेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता को मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों में भालू के हमले के बाद से दहशत बनी हुई है। 
विज्ञापन


बता दें कि देवेश्वरी देवी की सास का हाल ही में निधन हो गया था। जिसके चलते देवेश्वरी देवी परिवार के साथ देहरादून से गांव आई हुई थी, उन्हें सोमवार को वापस जाना था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें