फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदानगर में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, मौके पर हुई मौत

Mon, 01 Sep 2025 10:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर(चमोली)

सार

झाड़ी में दो बच्चों के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ गई महिला ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
भालू - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतों में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीण महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में लेकर आए लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन


सोमवार सुबह तांगला गांव की बसंती देवी (50) पत्नी जगत सिंह घास लेने के लिए घटबगड़ तोक गई थीं। वहीं झाड़ी में दो बच्चों के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ घास लेने गई दूसरी महिला ने शोर मचाया तो भालू और उसे बच्चे भाग गए।

Uttarakhand: देहरादून और उत्तरकाशी में बारिश का रेड अलर्ट, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, खतरे के निशान पर नदियां
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण भगवती प्रसाद मैंदोली ने बताया कि लहूलुहान हुई बसंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें