फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली : घर के आंगन में खेल रहा था चार साल का बच्चा, उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव

Fri, 29 May 2020 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नारायणबगड़

सार

  • घटनास्थल से 400 मीटर दूर जंगल में मिला बच्चे का शव, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार रात को भ्याड़ी गांव के मजेटी तोक में गुलदार चार साल के एक नेपाली मूल के बच्चे को उठा ले गया। रात भर ग्रामीणों ने बच्चे की खोजबीन की, लेकिन कहीं भी नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर जंगल में बच्चे का सिर बरामद हो पाया। बच्चे के धड़ को गुलदार खा गया था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी है।

विज्ञापन


नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने बताया कि गुरुवार रात करीब 7.30 बजे नेपाली मूल के प्रेम बहादुर का चार वर्षीय पुत्र रमेश जैसे ही घर के बाहर आया, वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और जंगल में भाग गया।

शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की खोजबीन में जुट गए। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी र्मौके पर पहुंचे। शुक्रवार सुबह घटनास्थल से 400 मीटर दूर बच्चे का सिर बरामद हुआ। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


वनक्षेत्राधिकारी बीएस परमार ने कि कहा कि बच्चे के परिजनों को तत्काल कुछ राशि देकर मुआवजे के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कहा कि क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाकर पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जा रही है। ग्राम पंचायत त्यूला के प्रधान नंदन सिंह रमोला ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक काफी समय से था। अब तक वह कई पालतू पशुओं को अपना निवाला बना चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें