पहाड़ी उत्पादों की बिक्री के लिए उद्यान विभाग के भवन पर बृहस्पतिवार से बदरीश प्रसाद वितरण केंद्र शुरू हो गया है। पहाड़ी उत्पादों के साथ ही यहां बदरीनाथ का प्रसाद भी बेचा जाएगा। इस केंद्र को निजमूला घाटी के ब्यारा गांव के आदित्य देव स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित किया जाएगा। इस केंद्र पर पहाड़ी दालें, सब्जियां, अचार, जूस, शहद, फरण आदि पहाड़ी उत्पाद बेचा जाएगा। इसके अलावा बदरीश प्रसाद जैसे चौलाई के लड्डू, धूप आदि भी बेचे जाएंगे। इस मौके पर समूह की अध्यक्ष विलोरी देवी, गोदांबरी देवी, पूनम देवी, कुंती देवी, रघुवीर राणा, मदन सिंह, बीरेंद्र सिंह, हुकुम सिंह आदि मौजूद थे। संवाद