गुमान सिंह की तलाश जारी
धुर्मा में लापता दूसरे व्यक्ति गुमान सिंह की तलाश अभी भी जारी है। बचावकर्मी व ग्रामीण लगातार तलाश में जुटे हैं। संभावित स्थानों पर मलबे को हटाया जा रहा है। गांव के प्रधान पुष्पेंद्र रावत ने बताया कि गुमान सिंह की तलाश लगातार जारी है।
मंगलवार को गांव में पहुंची मशीन
आपदा में सेरा-धुर्मा मोटर मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कहीं पर सड़क पूरी वॉशआउट हो गई है तो कहीं भारी भरकम बोल्डर आए हैं। ऐसे में प्रशासन ने गांव तक मशीन पहुंचाने के लिए कई जगह पर साइड कटिंग करके वैकल्पिक सड़क तैयार की, जिसके बाद मंगलवार शाम को मशीन धुर्मा गांव तक पहुंच गई।
आठ हुई मरने वालों की संख्या
नंदानगर क्षेत्र में आई आपदा में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। इससे पहले कुंतरी में सात शव बरामद हुए थे। जबकि ममता देवी और गुमान सिंह लापता थे। मंगलवार को ममता देवी का शव बरामद हो गया। जिसके बाद मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। वहीं गुमान सिंह अभी भी लापता चल रहे हैं।