फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सत्यापन अभियान में 442 मकान मालिकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIकिरायेदारों का सत्यापन न कराए जाने पर 44 लाख का जुर्माना लगा
I
I
I
Iलोकसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस का सत्यापन अभियान रविवार को भी जारी रहा। पूरे जिले में किरायेदारों के सत्यापन न कराए जाने पर 442 मकान मालिकों के चालान काटे गए। इनसे 44 लाख रुपये रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके साथ ही 301 संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते एक माह से सत्यापन अभियान हर रविवार को चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। करीब छह घंटे चले इस अभियान में 4209 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। 442 मकान मालिकों ने अपने यहां रह रहे किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे में उनके 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। जबकि , 301 संदिग्धों को थाने-चौकी लाकर पूछताछ की गई। इनमें से 176 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान कर 62 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें