भाजयुमो जिला देहरादून ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर जागड़ा पर्व के दौरान परिवहन विभाग की ओर से किए गए वाहनों के चालन को निरस्त करने की मांग की। प्रभारी मंत्री ने फोन पर परिवहन आयुक्त से वार्ता कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
ज्ञापन में संजय तोमर ने कहा कि जागड़ा पर्व पर 18 और 19 सितंबर को जौनसार बावर क्षेत्र में जा रहे वाहनों के एआरटीओ विकासनगर ने मनमाने ढंग से चालान किए। 20 सितंबर को भी वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान लोग जागड़ा पर्व से लौट रहे थे। क्षेत्र में परिवहन की समुचित व्यवस्था न होने पर यात्रियों को मजबूरन छोटे वाहनों में ओवरलोड होकर सफर करना पड़ा। पड़ोसी राज्य और जिले के लोगों को भी इस पर्व पर आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बीती 18 से 20 सितंबर के बीच कालसी-चकराता और साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हुए सभी चालन को निरस्त करने की मांग की।