फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय कॉलोनियों के बाहर कूड़ा मिला तो होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के किनारे कूड़े के ढेरों को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। अब किसी भी आवासीय कॉलोनी के आसपास सड़क पर कूड़े का ढेर नजर आया तो पूरी कॉलोनी पर जुर्माना लगेगा। निगम ने अपील की कि कार्रवाई से बचने के लिए या तो कूड़ा वाहनों में कूड़ा डाले या कूड़ेदान में।
विज्ञापन

दून में कूड़े की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग मामूली फीस बचाने के लिए कूड़ा वाहनों या कूड़ेदान के बजाए कूड़ा एकत्रित कर सड़कों के किनारे फेंक देते हैं। इसके अलावा कई आवासीय कॉलोनीवासी भी कूड़ा कूड़ा वाहनों के बजाए सड़क पर फेंक दे रहे, जिससे समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या को लेकर निगम अब सख्त हो गया है। निगम अब आवासीय कॉलोनी, कॉलोनी के बाहर कूड़े का ढेर नजर आने पर सामूहिक रूप से कॉलोनी या आवासीय कॉलोनी को जिम्मेदार मानते हुए चालान करेगी।
इसके अलावा कूड़े फेंकने वाली जगहों पर निगम सीसीटीवी कैमरा लगाकर कूड़ा फेंकने वालों पर भी नजर रखेगी। निगम ने कॉलोनीवासियों से अपील की कि अपना कूड़ा, कूड़ा वाहनों या निगम की ओर से रखे कूड़ेदान में ही डालें, जिससे सड़क पर कूड़े के ढेर न लगे। उधर, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि कई जगह ऐसी समस्या सामने आ रही कि आवासीय कॉलोनी या कॉलोनीवासी कूड़ा सड़क पर फेंक रहे हैं। अब ऐसी आवासीय कॉलोनियों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें