फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान की थानेदारों को दो टूक, अवैध खनन हुआ तो बहुत बुरा होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के मामले में पुलिस कप्तान ने थानेदारों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि यदि अवैध खनन हुआ तो बहुत बुरा होगा। इससे उनका आशय थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई से है। उन्होंने रात में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नदियों में ट्रैक्टर, जेसीबी, डंपर आदि पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुछ लोगों ने एसएसपी से शिकायत कर बताया था कि बरसात में वैध खनन बंद है। खनन का यह जीरो ऑवर (बंदी) का समय है। बावजूद इसके शहर से सटी नदियों में लगातार रात में खनन हो रहा है। इस पर कप्तान का पारा चढ़ गया। उन्होंने आरटी सेट के माध्यम से थानेदारों को चेतावनी दे डाली। इसके अलावा पुलिस अधीक्षकों और सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन की निगरानी कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कप्तान ने थानेदारों से कहा कि यदि अवैध खनन हुआ तो उनके साथ बहुत बुरा होगा। यानी साफ है कि उनकी कुर्सी जाने के साथ-साथ रिकॉर्ड में भी लाल पेन से कुछ लिखा जा सकता है। इस तरह की चेतावनी कप्तान ने पिछले दिनों एक थानेदार को भी दी थी। उन्होंने रात में निर्धारित से अधिक अधिक समय तक बार व रेस्टोरेंट खुलने पर नाराजगी जताई थी। कुर्सी से न हटाकर रिकॉर्ड में लाल पेन चलाने की चेतावनी तक दे डाली थी।
विज्ञापन

शिकायत मिली है कि खनन बंद होने के बाद भी रात में कई जगह अवैध खनन हो रहा है। इसके लिए थानेदारों को चेतावनी दी गई है। यदि खनन बंद नहीं हुआ तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें