फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे बंद रहा चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग

विज्ञापन
चकराता-लाखामंडल मार्ग पर आए मलबे को पैदल पार करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
चकराता। भारी बारिश के बीच मलबा आने से चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग पर करीब 20 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को वाहन में ही रात गुजारनी पड़ी। दोपहर दो बजे यातायात बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बीते मंगलवार शाम पांच बजे तेज बारिश के बीच दांवापुल के पास भारी मात्रा में भूस्खलन होने से मलबा आ गया था। जिस कारण सड़कपर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। दिल्ली और मेरठ के कई यात्री भी इस जाम में फंस गए। जिन्हें रास्ता बंद होने के कारण वाहन में ही रात काटने को मजबूर होना पड़ा। सुबह के समय फसले भी सही समय पर मंडी तक नहीं पहुंच सकी। 30 से अधिक गांव का संपर्क आपस में कट गया। क्वांसी व्यापार मंडल अध्यक्ष सूर्यपाल चौहान, स्थानीय निवासी भजन सिंह, मुन्ना सिंह, बाबू राम, शेरू, सूर्यपाल, जोधवीर रावत, केशर सिंह, विनोद, आनंद राणा, मातवर सिंह रावत आदि का कहना है कि सड़क की मेंटीनेंस का जिम्मा लोनिवि (एडीबी) के पास है। अक्सर भूस्लखन के कारण सड़क बंद हो जाती है। जिसे खोलन में विभाग को कई घंटे लग जाते हैं। मुख्य अभियंता एसके बिरला ने बताया कि दोपहर दो बजे मलबा हटा यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें