फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सप्ताहंत पर गुलजार हुआ चकराता, पर्यटकों की उमड़ी भीड़

Sun, 18 Oct 2026 07:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन के अवकाश ने चकराता के पर्यटन कारोबार को रफ्तार दे दी है। रविवार, रामनवमी और दशहरे के अवकाश के चलते पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है। रविवार शाम बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से चकराता का छावनी बाजार गुलजार हो उठा। पर्यटकों की आमद बढ़ने से क्षेत्र के करीब 60 फीसदी होटल, कॉटेज और होमस्टे फुल हो गए। उधर कारोबारियों के चेहरे भी खिले गए।
विज्ञापन


तीन दिन का अवकाश होने के चलते चकराता में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। सुबह से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। छावनी बाजार के साथ ही आसपास के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भी दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। लंबे अवकाश का लाभ स्थानीय पर्यटन कारोबार को मिलता दिखाई दे रहा है। होटल और होमस्टे में बढ़ती बुकिंग से कारोबारियों को बेहतर आमदनी की उम्मीद जगी है। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि सोमवार को पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। उनका मानना है लंबे अवकाश के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचेंगे, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य स्थानीय कारोबार को फायदा मिलेगा। होटल व्यवसायी सक्षम जोशी, गुलशन, वरुण सिंह, रघुवीर, शूरवीर और अनिल तोमर ने बताया पर्यटकों की आमद को देखते हुए उनके माध्यम से भी सभी प्रकार के आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया आने वाले दो दिनों में संख्या और अधिक बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें