फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता भाजपा मंडल की हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। भाजपा चकराता मंडल की बैठक बुधवार को एक होटल में हुई। इसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल और संचालन एसटी मोर्चा अध्यक्ष धूम सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय तोमर ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विनायक नौटियाल ने 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा ने कहा कि सभी मोर्चे एकजुट होकर कार्य करेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री किसान मोर्चा अजय मल्ला, मंडल प्रभारी प्रमोद, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभाकर जोशी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक अग्रवाल, मंडल महामंत्री सुभाष रावत, मंडल उपाध्यक्ष मोनित दुसेजा, राजेंद्र चौहान, मंत्री देवेंद्र चौहान और मीडिया प्रभारी नरेंद्र नेगी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें