फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धूमधाम से मनाया गया ग्राफिक एरा का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
I10 से 30 वर्षों तक ग्राफिक एरा से जुड़े 474 शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानितI
विज्ञापन




ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का 32वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने विश्वविद्यालय को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान 10 से 30 वर्षों तक ग्राफिक एरा से जुड़े 474 शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। ग्राफिक एरा के मुख्य संरक्षक आरसी घनशाला और ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्षा लक्ष्मी घनशाला को भी ग्राफिक एरा की सफलता में अटूट योगदान के लिए स्मृति चिह्न दिया गया।



चेयरमैन डाॅ. कमल घनशाला, मुख्य संरक्षक आरसी घनशाला, ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्षा लक्ष्मी घनशाला और ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने दोनों विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों व 20 साल से अधिक समय से कार्यरत कार्मिकों के साथ केक काटा। चेयरमैन डाॅ. कमल घनशाला ने कहा कि 30 वर्षों के इस सफर को यादगार बनाने में ग्राफिक एरा से शुरुआत से जुड़े लोगों ने अहम भूमिका निभाई है। सम्मान पाने वालों में कंप्यूटर साइंस के डाॅ. अमल शंकर शुक्ला, मैनेजमेंट के डाॅ. मनीष बिष्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की डाॅ. शालिनी सिंह, डीन एकेडमिक्स डाॅ. मनोज चंद्र लोहनी आदि शामिल रहे। इस दौरान चेयरमैन डाॅ. घनशाला पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iपपोन के गीतों से गुलजार हुई ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटीI



स्थापना दिवस की संध्या पर बाॅलीवुड के मशहूर गायक व संगीतकार पपोन ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने एक के बाद के एक कई गीत सुनाए। उनके गीत ‘मोह मोह के धागे, तेरी उंगलियों से जा उलझे, क्यों न हम तुम चले टेढ़े मेढ़े रस्तों पे नंगे पावं रे आदि पर खूब तालियां बजीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें