उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देर शाम मौसम ने करवट बदली। बड़कोट तहसील क्षेत्र में चटख धूप के बीच अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। यमुनोत्री धाम सहित खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बारिश हो रही है। वहीं, राजधानी देहरादून के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई।