फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चहक ने जीता खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज डोभावाला में शुक्रवार को खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। इसमें रायपुर ब्लॉक के 28 विद्यालयों के कक्षा आठ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर आधारित संगोष्ठी में एमकेपी इंटर कॉलेज की चहक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सनातन धर्म इंटर कॉलेज के रुद्र प्रसाद ने द्वितीय और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मिस्बाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर की खंड शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल, डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह रावत, डॉ. शरद चंद्र बड़ोनी, दलजीत सिंह और डॉ. स्वामी एस चंद्रा ने किया। निर्णायक मंडल में सुनील दत्त रतूड़ी, हेमवती सती और पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें