फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भी बताएंगे, सीजीएम साहब बताएंगे!

Thu, 15 Aug 2013 09:32 AM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों जल संस्थान में जिस अधिकारी को देखो, सबकी जुबान पर एक ही शब्द कि जो भी बताएंगे सीजीएम साहब बताएंगे, वरना वो हमसे नाराज हो जाएंगे। दरअसल, संस्थान के सीजीएम को मीडिया से बातचीत करने का कुछ ज्यादा ही शौक है या फिर कहिए कि अपना रूबाब दिखाने के लिए वे ऐसा करते हैं।
विज्ञापन


अनुमति की जरूरत
वजह जो भी हो लेकिन किसी भी अधिकारी को मीडिया से बात करने के बदले डांट ही मिलती है। यही नहीं संस्थान की हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत वाला रजिस्टर तक देखने के लिए सीजीएम साहब की अनुमति की जरूरत हो गई है। उन्होंने साफ कहा है कि जिसे भी ये रजिस्टर देखना हो पहले मुझसे बात करे। आखिर ये सीजीएम साहब साबित क्या करना चाह रहे हैं। शहर की बिगड़ी पेयजल व्यवस्था की स्थिति तो पहले ही सबके सामने है सीजीएम साहब।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें