फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 52 उर्दू शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की होगी जांच, ये है पूरा मामला

Thu, 09 Jan 2020 10:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • अपर निदेशक ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 52 उर्दू शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा वीरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


प्रदेश में वर्ष 2005 से 2013 तक विभिन्न वर्षों में 52 उर्दू शिक्षकों की भर्ती हुई थी। ऊधमसिंह नगर में एसआईटी ने जांच के बाद एक शिक्षक के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को अमान्य मानते हुए विभाग को कार्रवाई के लिए कहा था।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी शिक्षक इस कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट चला गया। इस पर कोर्ट से समस्त इस तरह के शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी गई। तब पता चला कि प्रदेश में इस तरह के 52 शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर शासन ने इस तरह के सभी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा के मुताबिक आरोपी शिक्षक मामले को लेकर हाईकोर्ट की डबल बेंच में चले गए। अब डबल बेंच के आदेश पर समस्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद ही कोर्ट के आदेश के अनुसार मामले में कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें