रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जगमोहन सोनी को विजिलेंस ने बृहस्पतिवार को नैनीताल स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि एक शिक्षक की शिकायत के बाद बुधवार को हल्द्वानी से एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सीईओ जगमोहन सोनी को शिक्षक से 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। बाद में विजिलेंस की टीम सोनी को अपने साथ हल्द्वानी ले गई थी।
बताया गया है कि पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को उन्हें नैनीताल स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। सीईओ के जेल जाने के बाद फिलहाल सीईओ का कार्य जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद देख रहे हैं।