उत्तराखंड की आपदा को लेकर राज्य सरकार के दावे को केंद्र सरकार ने नकारते हुए कहा है कि प्रदेश में बादल फटने की वजह से त्रासदी नहीं हुई थी।
यह आपदा पर्यावरण क्षति और बांधों के टूटने की वजह से आई थी। उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार लगातार दावा कर रही है कि बादल फटने की वजह से इतने बड़े पैमाने पर त्रासदी हुई।
पढें, OMG: 'बकरा' बनाने के लिए बकरी का किया ये हाल!
कांग्रेस के मंच से ही नकार दिया
केंद्रीय विज्ञान और तकनीक मामलों के मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा कि प्रदेश को भारी बारिश के बारे में 24 घंटे पहले ही बता दिया गया था।
वहीं राज्य सरकार आपदा को लेकर सटीक जानकारी नहीं देने की बात कहती रही है। उत्तराखंड की त्रासदी को लेकर राज्य सरकार के दावों को जयपाल रेड्डी ने सोमवार को कांग्रेस के मंच से ही नकार दिया।
पढें, 'कोई कहीं चढ़े, मोदी तो चढ़ गए जी पहाड़'
आपदा को लेकर वह सवालों में घिर गए
जयपाल रेड्डी उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान को प्रभावी तरीके से निपटने के मामले में केंद्र सरकार के खाते में इसका श्रेय लेने के लिए आए थे। मगर उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा को लेकर वह सवालों में घिर गए।
जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी उत्तराखंड में जून में हुई बारिश के कारण मची तबाही से प्रभावी तरीके से नहीं निपटने और सटीक भविष्यवाणी करने में विफल रहने की जिम्मेदारी भी लेगी तो जयपाल रेड्डी ने कहा कि उत्तराखंड का मामला बहुकोणीय आपदा था।