फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाजनकारी नीतियों के साथ देश को चला रही भाजपा: नवप्रभात

विज्ञापन
मुख्य बाजार तिलक भवन के बाहर मोन प्रदर्शन में बैठे काग्रेंस कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर दमनकारी नीतिया लागू करने और तानाशाही का आरोप लगाते हुए मुंह पर काली पट्टी बांधकर एक घंटे का सांकेतिक मौन रखा। शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में तिलक भवन पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने तिरंगे के नीचे महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंाबेडकर के चित्रों को रख सांकेतिक मौन धरना दिया। धरने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार देश को आरएसएस के एजेंडे पर देश को चला रही है। ऐसे में यह प्रत्येक कांग्रेसजन का कर्तव्य है कि वह भारत के संविधान की रक्षा के लिए आगे आए। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमित शाह देश को जला रहे हैं। वह एक ऐसे कानून को लागू करना चाहते हैं जो देश को दो वर्गों में बांटे। देश महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में सोची समझी साजिश के तहत वर्तमान में ऐसे कानून को लागू करने की कोशिश की जा रही है। जिससे देश का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी से हट जाए।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, हरबर्टपुर नगर अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, उजागर सिंह, बलजीत सिंह, नीरज अग्रवाल, कितेश जयसवाल, संजय जैन, मोहम्मद, समूह मिर्जा, राजदीन, बलबीर सिंह, गोवर्धन, संसार सिंह, धीरज नौटियाल, प्रताप सिंह चौधरी, जगमाल सिंह, इकबाल अहमद, सूफी शरीफ, अभिनव ठाकुर चौधरी, अकरम, नितिन वर्मा, नौशाद अली, सदाकत अली, कुसुम कौशल, रेशमा अंसारी, रेखा रमोला, वीना मलिक, विकास शर्मा, राजेश वर्मा, देवानंद पासी, हरीश ग्रोवर, सलीम अहमद, गुरविंदर सिंह, मोहम्मद रफी, अहमद, साबिर अली, साजिद अली, विरेंद्र, राजीव शर्मा, अनुपम कपिल, मनीष सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें