फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनएनयूआरएम देगा रोडवेज को 265 नई बसें

Sat, 22 Feb 2014 03:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय 265 बसें खरीदने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम को 95 करोड़ रुपये देगा। बृहस्पतिवार को दिल्ली में हुई बैठक में मंत्रालय ने निगम के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


इसी बजट से देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में बड़े वर्कशॉप भी बनेंगे। यह बजट जेएनएनयूआरएम के तहत मिलेगा।

जेएनएनयूआरएम के तहत 44 बसें दून से ऋषिकेश और हरिद्वार रूट पर संचालित हो रही हैं। इतनी ही बसें हल्द्वानी से रुद्रपुर रूट पर चलती हैं।

निगम ने भेजा था प्रस्ताव
निगम ने जेएनएनयूआरएम फेज सेकेंड के तहत 265 बसों का प्रस्ताव भेजा था। निगम के जीएम संचालन दीपक जैन ने बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

इन बसों के लिए अलग डिपो बनाया जाएगा। इन बसों का संचालन भी देहरादून से ऋषिकेश-हरिद्वार व कुमाऊं में हल्द्वानी से रुद्रपुर रूट पर होगा।

स्टाफ के लिए भर्ती भी आएगी
परिवहन निगम के बसों में बढ़ोत्तरी के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। जानकारों के अनुसार 265 बसों के संचालन के लिए 530 चालक-परिचालकों की जरूरत होगी। साथ ही तीन नए वर्कशॉप के लिए भी स्टॉफ की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें